Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपिकप-आटो की टक्कर में आटो चालक की मौत, सात घायल

पिकप-आटो की टक्कर में आटो चालक की मौत, सात घायल

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ मोड़ के पास पिकप और सीएनजी ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सीएनजी चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आटो सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।

बृहस्पतिवार को दोपहर में पिकअप और ऑटो की आमने.सामने हुई टक्कर से ऑटो चालक संजीत पुत्र अनूपलाल निवासी घौखारिया थाना रामनगर की मौके पर मौत हो गई और ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुन्नी देवी पत्नी जयप्रकाश व 7 वर्षीय पुत्र रितेश निवासी भावका जवारीपुरए शिव देवी पत्नी आलोक कुमार ग्राम कटियार, रीना पत्नी बृजेश ग्राम हजरतपुरएको सी एच सी रामनगर भिजवाया गया और पिंकू यादव पुत्र मनोहर यादव निवासी कुतलूपुर को सी एच सी बड़ागांव भेजा गया पांचो की हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि दो नाम पता निजी अस्पताल में इलाज करवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक का पंचनामा कर सबको जिला मुख्यालय भेजवाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments