Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत में नया मोड़, रिश्तेदार के घर से...

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत में नया मोड़, रिश्तेदार के घर से बरामद हुआ रिक्शा

बाराबंकी। रामसनेहीघाट के चंदौली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक जगदीश की रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस जांच नया मोड़ ले रही है। तीन दिन लापता रहने के बाद जंगल से मिले शव और गायब ई-रिक्शा को अब पुलिस जांच का केंद्र बनाया गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा मृतक के चचेरे भाई के साढ़ू के घर से बरामद किया है।

जगदीश तीन दिन पहले ई-रिक्शा चलाने घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। बुधवार को वह इब्राहिमाबाद के पास जंगल में बेहोशी की हालत में मिला था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से शराब की बोतलें, प्लास्टिक गिलास और अंगोछा मिलने से ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं हैं।

कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मृतक आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतक की पत्नी और पांच बच्चे बेसुध हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments