Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदैनिक जागरण बाराबंकी के वरिष्ठ पत्रकार निरंकार जायसवाल को पितृ शोक

दैनिक जागरण बाराबंकी के वरिष्ठ पत्रकार निरंकार जायसवाल को पितृ शोक

बाराबंकी। दैनिक जागरण बाराबंकी के वरिष्ठ पत्रकार निरंकार जायसवाल के पिता शत्रुघ्न प्रसाद जायसवाल का 78 वर्ष की उम्र में गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

स्व. जायसवाल अपने पीछे दो पुत्र, पुत्रियाँ, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत सहित शहर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह 10 बजे होगा।

दैनिक जागरण बाराबंकी के ब्यूरो प्रभारी आनंद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला, दीपक मिश्रा, प्रहलाद तिवारी, विज्ञापन प्रभारी आलोक पांडेय, आलोक कात्यायन माधव, तिलकराज, नवभारत टाइम्स बाराबंकी के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत मौर्य, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ के.पी. तिवारी, प्रेम अवस्थी, शुर्तिमान शुक्ला, श्याम यादव, अरुण पाठक, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ मिथिलेश दूबे, मनोज सिंह, अतुल वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, अंकित मिश्रा, महंत बी.बी. दास बाबा, तारिक खान, इमरान हुसैन, वीरेन्द्र यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आकाश वर्मा सहित मीडिया, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments