बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात ने लोगों को दहला दिया। देवा कस्बे के जमाल कमाल तकिया मोहल्ले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय सौतेली बेटी जोया बानो की धारदार चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी हफीजुल्लाह को जेल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




