Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतेज रफ्तार बस ने आठ वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

तेज रफ्तार बस ने आठ वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

  • मां के साथ सड़क पार कर रही थी बच्ची, अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस ने मचाई चीख-पुकार

बाराबंकी)। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोटवा सड़क कस्बे में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार अज्ञात बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, असंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरवा गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी रुचि अपने चार बच्चों के साथ ऑटो से दरियाबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर खजुरी स्थित मायके जा रही थीं।
कोटवा सड़क पर ऑटो से उतरने के बाद रुचि अपनी बेटियों नित्या (9), आस्था (8), रिद्धि (4) और पुत्र सिद्धि (4) के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक डबल डेकर बस ने आस्था (8) को रौंद दिया।

बस reportedly असम से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां रुचि ने रोते हुए बताया कि उन्होंने सड़क पार कराने में रिक्शा चालक से मदद मांगी थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। सूचना पर पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments