-
सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे अभियान में महिला अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।




