Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतार-तार हुई इंसानियत : घायल ई-रिक्शा चालक का मोबाइल व नकदी लेकर...

तार-तार हुई इंसानियत : घायल ई-रिक्शा चालक का मोबाइल व नकदी लेकर फरार हुआ सवार

बाराबंकी। मानवता को शर्मसार करने वाला मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से सामने आया है। मंगलवार को दादनपुर चौराहे पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक 45 वर्षीय नसीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ई-रिक्शा में सवार युवक ने घायल चालक की मदद करने के बजाय मौके का फायदा उठाया और नसीर का मोबाइल फोन व नकदी लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल नसीर अहमद ने बताया कि सड़क किनारे दर्द से तड़पते वक्त उनके साथ बैठे युवक ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर मोहम्मदपुर खाला आशुतोष मिश्रा ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments