Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण...

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण की हुई सराहना

बाराबंकी। बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील कुमार गौड़ रहे। इस अवसर पर पुरुषोत्तम दास (प्रधानाध्यापक, यू.पी.एस. धौरमऊ), वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा (पिछड़ा मोर्चा) पंकज गुप्ता ‘पंकी’, तथा शिक्षाविद आई.के. वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भौतिकी, जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित कुल 27 मॉडल प्रदर्शित किए, जिनमें चंद्रयान-3, एंटी-ग्रैविटी मॉडल, 3D होलोग्राम, पेरिस्कोप, पेंडुलम, हाइड्रोलिक प्रेशर, एस्केलेटर, होम लिफ्ट, स्मार्ट रोड, कार्बन वाटर प्यूरीफिकेशन, ड्रिप इरिगेशन, सोलर सिस्टम तथा शारीरिक तंत्रों के मॉडल प्रमुख आकर्षण रहे।

आगंतुकों ने विद्यार्थियों की मेहनत, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि इस प्रकार के संरचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आधुनिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं, जो शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आगंतुकों का हृदय से आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments