Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशौच के लिए गए किसान की गला कस कर हत्या, फैली सनसनी

शौच के लिए गए किसान की गला कस कर हत्या, फैली सनसनी

बाराबंकी। जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरनगर गांव में एक 45 वर्षीय किसान राजमल पुत्र रमेश चंद्र यादव की गला कस कर हत्या कर दी गई। जिसका शव मंगलवार की सुबह एक बाग में पराली के ढेर में मिला। राजमल सोमवार की रात शौच के लिए घर से गया था जिसके बाद वापस नहीं आया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरेाप लगाया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी ने जल्द ही मामले के राजफाश के निर्देश दिए हैं।

मृतक के भाई लाल जी ने बताया कि सोमवार की रात राजमल शौच के लिए घर से गए थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे थे। मंगलवार की सुबह बाबा की बाग में पराली ढेर पर शव पड़ा मिला। लाल जी ने भाई की गला कस कर निर्मम हत्या करने का अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया व फतेहपुर कोतवाली संजीत कुमार सोनकर ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया, फारेंसिक टीम ने भी पहुंच कर घटना स्थल से साक्ष्य सुटाने का प्रयास किया। घटना से गांव में सन्नाटा फैला हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटना स्थल का जायजा लिया।

सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आश्वस्त किया कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments