Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई की सड़क दुर्घटना में...

हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

  • आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के समीप हुआ हादसा

बाराबंकी। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश कुमार रावत के परिवार पर बड़ा दुखद हादसा टूट पड़ा। आज सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के समीप हुए सड़क हादसे में उनके छोटे भाई मिथिलेश रावत (मिथलेश) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे के बीच हुई।

बताया जा रहा है कि मिथिलेश रावत दिल्ली से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान किसी कारणवश वे अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही विधायक दिनेश रावत अपने परिजनों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे की पुष्टि विधायक के करीबी सहयोगी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने की।

अचानक हुए इस हादसे की खबर फैलते ही हैदरगढ़ विधानसभा सहित पूरे बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments