Saturday, September 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपुलिस लाइन ग्राउंड में हुई प्राथमिक वर्ग बच्चों की खो-खो एवं कबड्डी...

पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई प्राथमिक वर्ग बच्चों की खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता

बाराबंकी। पुलिस लाइन ग्राउंड में प्राथमिक वर्ग कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय ने किया।

जिला समन्वयक पुनीत श्रीवास्तव एवं पीयूष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया जिसके बाद कबड्डी एवं खो खो की प्रतियोगिता प्रारंभ की गई।

जिला व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक ने प्रतियोगिता परिणाम बताते हुए बताया कि खो-खो बालिका वर्ग में विजेता सिरौलीगौसपुर विजेता व निंदूरा ब्लॉक उपविजेता रहा, वहीं बालक वर्ग में पूरेडलई एवं सिरौली गौसपुर क्रमश: विजेता एवं उपविजेता रहे। इसी तरह कबड्डी बालिका वर्ग में सिद्धौर विजेता तो पूरेडलई उपविजेता, बालक वर्ग कबड्डी में पूरेडलई विजेता तो निंदूरा उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी, मनोज चौधरी, शशि सिंह, लवलेश सिंह, सोमनाथ, राजेंद्र पांडे, विपिन कुमार, दिवाकर गांधी, रमाकांत, संजीव चौधरी , फिरोज, ऋषि, अमरीश यादव, सुजीत सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, सौरभ दीक्षित, सोनवीर, संजय, अमृतलाल, कुलदीप सिंह, राजकुमार, प्रदीप वर्मा,आराधना, सुनीता, अर्चना, दीप्ति, शालिनी ठाकुर सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments