Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSरेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेल पटरी पर गिरा डंपर तेज...

रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेल पटरी पर गिरा डंपर तेज रफ्तार डंपर, बड़ा हादसा टला

  • हादसे के समय गुजर रही थी गरीब रथ एक्सप्रेस, उमड़ी भीड़

बाराबंकी। बुढ़वल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात लगभग 9:10 बजे बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए एक तेज़ रफ्तार डंपर सीधे रेल पटरी पर गिर पड़ा। हादसे के समय बगल की डाउन लाइन से गरीब रथ एक्सप्रेस गुजर रही थी, जिस पर ओवरब्रिज की रेलिंग का मलबा भी आकर गिरा। ओएचई लाइन टूटने से ट्रेन वहीं रुक गई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे विभाग के अधिकारी और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर का चालक दुर्घटना में केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के प्रयास में स्थानीय पुलिस व राहत दल लगे रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चालक वहीं फंसा रहा, जिसके कारण बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) शाम करीब 9:10 बजे बाराबंकी–गोंडा रेलखंड पर बुढ़वल के आगे अगानपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान ओवरब्रिज से अनियंत्रित होकर एक डंपर अप लाइन पर गिर गया, जबकि ट्रेन डाउन लाइन पर थी। ओएचई लाइन टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा।

आरपीएफ बुढ़वल के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा अप लाइन पर हुआ है, गरीब रथ डाउन लाइन से गुजर रही थी। ओएचई फेल होने के कारण ट्रेन रोकी गई है। राहत और बहाली कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments