Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 20 विद्यार्थी...

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 20 विद्यार्थी बने ‘मन दूत’ व ‘मन

बाराबंकी। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा शुक्रवार को बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पाई जाने वाली मानसिक समस्याओं की पहचान करना और उनका मनोवैज्ञानिक तरीके से निदान सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि यदि बच्चों में तनाव, उलझन, घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक चिंता, जीवन के प्रति निराशा, आत्महत्या जैसे विचार, आत्मविश्वास में कमी, बड़बोलापन, अतार्किक बातें, उग्र व्यवहार, भूत-प्रेत या जिन्न की छाया महसूस करना, याददाश्त में कमी, सामाजिक गतिविधियों में रुचिहीनता, मिर्गी, बेहोशी, दौरे या नशीले पदार्थों का सेवन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

जिला टीम के प्रशांत दीक्षित और विनोद कुमार ने कॉलेज में ‘मन दूत’ और ‘मन परी’ शीर्षक देकर 20 विद्यार्थियों का चयन किया। इन विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की पहचान करने और उनकी मदद करने के निर्देश दिए गए। जरूरत पड़ने पर टेली–मानस हेल्पलाइन 14416 पर कॉल कर सहायता लेने की भी सलाह दी गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments