Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सांसद तनुज पुनिया...

बाराबंकी में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सांसद तनुज पुनिया को सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में TFI के राष्ट्रीय सचिव अरुणेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के पदाधिकारियों ने सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का मुख्य मुद्दा टीईटी (TET) की अनिवार्यता को लेकर था।

पुराने शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मांग की कि RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए, क्योंकि यह न सिर्फ शिक्षकों के हितों से जुड़ा विषय है बल्कि उनकी सेवा सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण मुद्दा है। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को अचानक नई शर्तों में बांधना उचित नहीं है। शिक्षकों ने सांसद तनुज पुनिया से आग्रह किया गया कि वे इस मुद्दे को लोकसभा में प्रभावी ढंग से उठाएँ, जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को राहत मिल सके।

इस मौके पर जिला मंत्री बृजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष (बंकी) मनोज कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष (सिद्धौर) जंग बहादुर वर्मा, ब्लॉक मंत्री (मसौली) जमाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष (जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ) धर्मेंद्र वर्मा, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, संतोष शर्मा, आशुतोष कुमार, प्रेमचंद वर्मा, सहजराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरख कुलदीप पटेल, संतोष श्रीवास्तव, सुशील कुमार वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, आशीष वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, विवेक वर्मा सहित जिले और ब्लॉक स्तर के कई पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेकर पुराने शिक्षकों को राहत देगी। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह न्यायोचित है और सरकार को इसे संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments