Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाइक सवार युवक को तीन हमलावरों ने घेरकर मारी गोली, चार नामजद

बाइक सवार युवक को तीन हमलावरों ने घेरकर मारी गोली, चार नामजद

  • पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप

  • पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरु की छापेमारी

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के साढ़ेमऊ–गुरुसेल मार्ग पर शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन हमलावरों ने बाइक से घर लौट रहे एक युवक को रोककर गोली मार दी। पुरानी रंजिश में की गई इस वारदात में युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसे फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पत्नी की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

घायल युवक की पत्नी रोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति लालता प्रसाद रावत बाजार से लौट रहे थे। जैसे ही वह साढ़ेमऊ के पास पुराने ठेके वाले मोड़ पर पहुंचे, तभी ग्राम गुरुसेल के तीन सगे भाई हिमांशु, संतोष और सिद्धार्थ पुत्र बलराम सोनी ने उन्हें रोक लिया। रुकते ही आरोपितों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने के लिए असलहे से गोली चला दी। फायरिंग में लालता के दोनों पैर लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

चारों नामजद, एक पर साजिश कराने का आरोप

रोली ने गांव के ही रेनू चौधरी पुत्र कोयली पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की टीमें दबिश में जुटीं

सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments