Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसनसनी खेज खुलासा: प्रेमिका ने मामी के लाखों के जेवर चोरी कर...

सनसनी खेज खुलासा: प्रेमिका ने मामी के लाखों के जेवर चोरी कर प्रेमी को दिए, दोनों गिरफ्तार

इटावा। उत्तर प्रदेश के बकेवर थाना क्षेत्र के इंद्रावखी गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने 30 लाख रुपये के जेवरात बरामद करते हुए चोरी में शामिल प्रेमी–प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार भांजी ने प्रेमी को खुश करने के लिए छह महीने के भीतर मामी के सारे कीमती जेवर धीरे–धीरे चोरी कर सौंप दिए। आरोपित भांजी अक्सर अपने मामा के घर आती–जाती थी। भरोसे में लेकर मामी उसके सामने तिजोरी खोलती, जेवर निकालती और रखती थीं। इसी दौरान भांजी को तिजोरी की चाभी और उसमें रखे गहनों की पूरी जानकारी हो गई थी।

मुखबिर की सूचना पर एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसपी ग्रामीण श्रीशचंद के निर्देशन में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार व पुलिस टीम ने अहेरीपुर चौराहे से दोनों आरोपितों भांजी एवं उसके प्रेमी योगेश निवासी नगला भदौरिया, थाना बकेवर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बरामद जेवरों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments