बाराबंकी। महिला जिला अस्पताल गेट पर गुरुवार को एक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार कॉलेज से लौट रही छात्रा को टक्कर मारते हुए उसके पैर पर चढ़ा दी। हादसे में छात्रा महक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर बंकी निवासी छात्रा महक वर्मा हरख क्षेत्र से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान महिला जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को महिला डॉक्टर मनीषा कोहली चला रही थीं, जो अस्पताल में ही तैनात बताई जा रही हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शिकायत दर्ज कर ली है। कोतवाली नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।