Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकोहरे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी अर्टिगा, एक की मौत, छह...

कोहरे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी अर्टिगा, एक की मौत, छह घायल, तीन गंभीर

बाराबंकी। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दलसराय पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से अर्टिगा कार जा भिड़ी। हादसे में कार सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के मनकापुर निवासी युवक अर्टिगा कार से खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार रानी बाजार से आगे दलसराय के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोहरे के कारण चालक समय पर नहीं देख सका। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार ट्रॉली के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के लोग सहम गए।

हादसे में प्रिंस गुप्ता (27), शिवम गुप्ता (25), यश दुबे (16), लवकुश गुप्ता (30), गौरव (25) सहित एक अन्य युवक घायल हुए। 108 एंबुलेंस से सभी को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शिवम गुप्ता की मौत हो गई। शेष घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments