Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSश्री शिरडी साईं बाबा सेवा संस्थान की 15वीं पालकी यात्रा शिरडी के...

श्री शिरडी साईं बाबा सेवा संस्थान की 15वीं पालकी यात्रा शिरडी के लिए रवाना

बाराबंकी। नए साल के पहले बुधवार को परंपरागत रूप से श्री शिरडी साईं बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट, बाराबंकी की ओर से साईं बाबा की 15वीं पालकी यात्रा शिरडी के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुई। यह यात्रा ट्रस्ट के परमाध्यक्ष साईं सेवक उमाशंकर जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई।

फूलों से सजी साईं बाबा की पालकी के साथ साईं भजनों की मधुर गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी को कंधा देने के लिए साईं भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग “साईं राम” के जयकारों से गूंज उठा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ‘बब्बू’ ने बताया कि बुधवार को लगभग 500 से अधिक साईं भक्त ट्रेन के माध्यम से शिरडी के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 9 व 10 जनवरी को शिरडी में साईं बाबा के समाधि मंदिर के समक्ष भजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविवार, 11 जनवरी को शिरडी में भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह बबलू, सुधीर श्रीवास्तव, अतुल निगम, शिव शंकर साहू, राजेश मौर्या, राकेश उप्पल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार, सत्यवान वर्मा, अजय शर्मा, अवी श्रीवास्तव सहित सैकड़ों साईं भक्तों ने पालकी यात्रा में सहभागिता की।

श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत यह पालकी यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments