Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे मसौली में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार...

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे मसौली में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बाराबंकी। बुधवार को गोंडा–बहराइच हाईवे स्थित मसौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का मसौली ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय मसौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग मिलकर चलते हैं तो न केवल संगठन मजबूत होता है, बल्कि आम जनता की समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु वर्मा, रोहित कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान अंबिका प्रसाद, रवि, संतोष, दिलीप, सुमित सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments