Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSप्रभारी मंत्री सुरेश राही ने मलिन बस्ती दौरा कर अधिकारियों को दिए...

प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने मलिन बस्ती दौरा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • पेंशन, सफाई, स्ट्रीट लाइट व टूटी सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश

बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने गुरुवार को नगर क्षेत्र स्थित गांधी नगर मलिन बस्ती का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, टूटी सड़कों की मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निकाय अधिकारियों को तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मलिन बस्तियों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य किया जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।” इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

स्थानीय निवासियों ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि कई गलियों की सड़कें जर्जर अवस्था में हैं तथा रात्रि में स्ट्रीट लाइटें न होने से लोगों को भारी असुविधा होती है। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने तथा आवश्यकतानुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने देवा रोड ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन जल निकासी नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्य को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आसपास के घरों एवं कॉलोनियों की नालियों को इस नाले से जोड़ा जाए, जिससे पूरे क्षेत्र की समुचित जल निकासी सुनिश्चित हो सके और जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments