Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकिशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, एक...

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात दिन पूर्व घर में सो रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जनवरी की रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के विनोद पाल पुत्र सहजराम और भंडारी पुत्र रामू दीवार लांघकर घर में घुस आए। आरोप है कि भंडारी ने उसका मुंह दबा दिया, जबकि विनोद पाल ने दोनों हाथ पकड़कर दुराचार का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह मुंह छुड़ाकेर शोर मचाया, जिस पर उसके माता-पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। यह देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दीवार कूदकर फरार हो गए। मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने तत्काल डायल 112 पर दी और थाना सुबेहा में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments