Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप इंटर कालेज में सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि,...

महाराणा प्रताप इंटर कालेज में सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि, बसंत पंचमी पर हुआ हवन पूजन

बाराबंकी। बरेठी स्थिति महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अदम्य साहस, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में हवन पूजन किया गया।

विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने नेताजी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का निर्भीक नेतृत्व, अनुशासन और स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने भारतीय नवयुवकों से आह्वान किया था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।” यह जयघोष स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर सिद्ध हुआ, जिसके बल पर सैकड़ों वर्षों से गुलाम देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में शिक्षक प्रेम यादव, मनीष यादव, बलराम सिंह, राहुल देव वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, अंशु यादव, रोशनी सिंह, आराधना यादव, शिवानी वर्मा, नीतू राजपूत तथा शालू यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुष्पार्चन कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसंत पंचमी पर छात्र-छात्राओं ने किया हवन पूजन: शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने शिक्षा की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात हवन किये। यह पर्व विद्यार्थियों के लिए ज्ञान व विद्या के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने मां सरस्वती का पुष्पार्चन करके मनौती की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments