बाराबंकी। आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।




