Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSट्रेनी आरक्षियों की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

ट्रेनी आरक्षियों की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

  • एसपी ने ट्रेनी आरक्षियों के साथ किया सामूहिक भोजन, बढ़ाया मनोबाल

बाराबंकी। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों ने शनिवार को बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देशभक्ति का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशिक्षणरत आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते प्रशिक्षु आरक्षी

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments