Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहाईवे किनारे ढाबे पर खड़े युवक को कार चालक ने रौंदा, मौके...

हाईवे किनारे ढाबे पर खड़े युवक को कार चालक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सागर इंस्टिट्यूट के सामाने एक ढाबे पर खड़े युवक को अज्ञात कार ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी मजरे नेवला करसंडा निवासी महेश प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद गौतम बुधवार की रात डेढ़ बजे सफदरगंज थाने के रामपुर गांव निवासी आलाम के साथ टमाटर लदी डीसीएम बनवाने गए थे। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सागर इंस्टिट‌्यूट के सामने रात में राम प्रसाद बिशाल ढाबा पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार उसे कुचलते हुए चली गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां सहित पांच संतानें थे। राम प्रसाद खेती करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था।

हादसे में मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments