Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशादी करने का दबाव और फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी से परेशान...

शादी करने का दबाव और फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी से परेशान प्रेमी ने की थी भाकियू महिला जिलाध्यक्ष की हत्या

  • एसपी के निर्देश पर दो दिन में ही कोतवाली नगर पुलिस ने किया राजफाश

बाराबंकी। पति से अलग रह रही भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की हत्या उसके प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की थी। महिला लगातार उस पर शादी करने और मनमानी पैसे न देने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। महिला का शव दो फरवरी को गदिया के पास संदिग्ध हालात में पाया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

असंद्रा के अशरफपुर निवासी गंगाराम की पत्नी सुनीता कश्यप करीब चार वर्षों से अपने परिवार से अलग रहती थी। पति चार बच्चों के साथ ऋषिकेश में रहते हैं। भारतीय किसान यूनियन राजू गुट के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप कोतवाली नगर के गदिया में किराए के कमरे में रहती थी। एक फरवरी की रात महिला का सिर ईंटों से कुचल कर हत्या की गई थी, दो फरवरी की सुबह गदिया के बाहर नहर किनारे हो रही प्लाटिंग में शव पड़ा मिला था, शव के पास ईंटें भी पड़ी थी।

पुलिस ने बुधवार को वारदात का राजफाश करते हुए लखनऊ-चिनहट के गनेशपुर निवासी राज मिश्रा उर्फ राजू को असेनी ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व घटना में प्रयुक्त उसकी बाइक बरामद किया है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतका सुनीता और आरोपित राजू दोनों शादीशुदा थे, लेकिन दोनों साथ में रहते थे। सुनीता राजू पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन उसके मना करने पर वह लगातार पैसे की मांग करने लगी और रुपये न मिलने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। राजू पर लखनऊ के विभूतिखंड, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, रहीमाबाद, चिनहट, निगोहा व बाराबंकी टिकैतनगर थाने में छेड़छाड़, लूट, हत्या, चोरी व अपहरण के कुल नौ मुकदमे हैं।

सीसी फुटेज से चिन्हित कर हुई पूछताछ में पुलिस ने किया खुलासा: पुलिस को हत्या से पूर्व की मिली सीसी फुटेज से लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की तो पता चला कि वारदात से पहले कुछ लोगों के साथ पार्टी हुई थी, जिसमें शराब भी चली थी। इसके काल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वारदात का राजफाश कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments