Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से झुब्ध भट‌्ठा श्रमिक ने...

विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से झुब्ध भट‌्ठा श्रमिक ने दी जान

  • घर के अंदर पंखे से लटका मिला शव, पांच दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

बाराबंकी। दंपत्ति में कहासुनी से नाराज होकर पत्नी के मायके जाने से झुब्ध एक भट‌्ठा श्रमिक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। श्रमिक का शव उसके कमरे में सोमवार की भोर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंदुआ बहरेला निवासी पृथ्वीपाल का 33 वर्षीय पुत्र रामदीन एक भट‌्‌ठे पर मजदूरी करके जीवन यापन करता था। जिसका शव सोमवार की भोर उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। रामदीन शादी के बाद से अपने परिवार से अलग रहता था। पिता पृथ्वीपाल ने बताया कि पांच दिन पहले उसके बेटे का पत्नी रीतू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बहू हरदोई जिले में अपने मायके चली गई थी। जिससे आशंका है कि झुब्ध होकर उसके बेटे ने फांसी लगा कर जान दे दी है। सूचना पर पहुची रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments