Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSयूनियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक-कैशियर समेत तीन पर जालसाजी का मुकदमा

यूनियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक-कैशियर समेत तीन पर जालसाजी का मुकदमा

  •  न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

  • किसान ने न्यायालय में दिया था प्रार्थना पत्र

  • फर्जी हस्ताक्षर कर किसान के खाते से निकाल ली गई थी लाखों की रकम

बाराबंकी। न्यायालय के आदेश पर यूनियन बैंक शाखा फतेहपुर के तत्कालीन प्रबंधक एवं कैशियर सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहपुर में धोखाधड़ी और जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एक किसान की न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर हुआ है। न्यायालय ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना कराने की मांग की है।

मोहम्मदपुर खाला के पंडित पुरवा हरक्का निवासी 60 वर्षीय किसान विश्वनाथ ने बताया कि यूनियन बैंक फतेहपुर शाखा में बचत खाता और किसान क्रेडिट कार्ड खाता संचालित है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से उसके खाते से बिना हस्ताक्षर के लूज लीफ चेक के माध्यम से नगद भुगतान कर लिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसने स्वयं न तो कोई चेक जारी किया और न ही खाते से रुपये निकाले।

बताया गया कि 29 मई 2021 को किसान क्रेडिट कार्ड खाते में 2.59 लाख रुपये जमा किए गए थे। इसके बाद बैंक से 23 जुलाई 2024 और 9 सितंबर 2024 को नोटिस मिलने पर वह बैंक पहुंचा, जहां पहले खाते को सही बताया गया। बाद में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाले जाने का खुलासा हुआ।

पीड़ित किसान का आरोप है कि उसने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या सहित उच्चाधिकारियों को भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा बैंक अधिकारियों द्वारा धमकी व अपशब्द कहे जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने एसपी सहित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी। सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह पर पीड़ित ने सीजेएम न्यायालय की शरण में पहुंचा जहां प्रार्थना पत्र देकर शाखा प्रबंधक, कैशियर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments