Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाशिवरात्रि पर देर रात सजा भक्ति का भव्य दरबार, झांकियों-भजनों से गूंजा...

महाशिवरात्रि पर देर रात सजा भक्ति का भव्य दरबार, झांकियों-भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

  • दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास का अलौकिक संगम

बाराबंकी। नगर के रसूलपुर मोहल्ला स्थित दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देर रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। रात गहराने के साथ-साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और हर ओर “हर-हर महादेव” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। पीलीभीत के रजत मस्ताना ग्रुप द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नरसिंह अवतार, हनुमान जी और दुर्गा जी की सजीव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फूलों की होली और शिव विवाह की मनोहारी प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद भक्ति संगीत की धुनों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, संतोष कुमार तिवारी, गणेश प्रसाद जायसवाल, उमेश शुक्ला, अमित जायसवाल, मदन शुक्ला, केदारनाथ पांडे, रोहित द्विवेदी और अक्षय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का प्रेरक उदाहरण बताया।कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि मिश्रा के मधुर भजनों से हुई। “शिव नाम से जग में उजाला” और “ॐ नमः शिवाय” की दिव्य प्रस्तुति ने पूरे परिसर को शिवमय कर दिया, जबकि “शिव कैलाश के वासी” और “शिव के आगे बारात” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद पंडित अनिल महाराज ने अपने ऊर्जावान और भक्तिमय भजनों से ऐसा समां बांधा कि “अरे द्वार पालो” पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

मां भगवती और भगवान शिव की कृपा से सम्पन्न यह आयोजन श्रद्धा, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभरा, जिसकी दिव्य स्मृतियां लंबे समय तक भक्तों के हृदय में जीवंत रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments