Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमनेरा गांव के बच्चों की डिज्नीलैंड मेले की सैर, रजनी केयर फाउंडेशन...

मनेरा गांव के बच्चों की डिज्नीलैंड मेले की सैर, रजनी केयर फाउंडेशन व श्री राम सेवा समिति की पहल से खिल उठे चेहरे

बाराबंकी। शनिवार का दिन मनेरा गांव के बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा, जब रजनी केयर फाउंडेशन और श्री राम सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से उन्हें डिज्नीलैंड मेले की सैर कराई गई। लगभग दो दर्जन बच्चों ने पहली बार शहर पहुंचकर हैदरगढ़ रोड स्थित राम सिंह तिराहा पर लगे इस रंग-बिरंगे मेले का आनंद लिया। मेले में प्रवेश करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनकी आंखों में उत्साह साफ झलक रहा था।

बच्चों ने “3 इन वन”, “टोरा-टोरा” और “छुक-छुक ट्रेन” जैसे आकर्षक झूलों में झूलकर भरपूर आनंद उठाया। अनमोल, मनु, प्रांजल, निखिल, अंकुर, शनि, आदित्य, गौतम, कृष्णा, विष्णु, आदित्य यादव, आदर्श वर्मा, ऋषि, शिवम, अर्पित, अविनाश, आर्यन सहित कई बच्चों के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और अविस्मरणीय रहा। पहली बार शहर की चहल-पहल और मेले की रौनक ने उनके मन में नई उमंग और आत्मविश्वास का संचार किया।

इस नेक पहल का जिम्मा श्री राम सेवा समिति और रजनी केयर फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों ने उठाया, जिनमें नरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, गुरु प्रसाद, क्रांति देवी, विजेंद्र गुप्ता, अमित श्रीवास्तव और सुरेंद्र कुमार गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी ने बच्चों के साथ रहकर उनके आनंद को दोगुना कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि हर बच्चा सुरक्षित और खुश रहे। श्री राम सेवा समिति के नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशा मुक्त बनाना है। वे बच्चों के साथ जुड़कर उनमें सेवा भाव विकसित करने और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकार की पहल न केवल बच्चों को खुशी देती है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की नींव भी मजबूत करती है।

समाजसेवी सुरेंद्र जायसवाल ने बताया की मेले में पहुंचना बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments