Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअंबेडकर जयंती पर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के पुष्पांजलि समारोह व प्रसाद...

अंबेडकर जयंती पर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के पुष्पांजलि समारोह व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई राजनीतिक हस्तियां

बाराबंकी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय गेट पर मंगलवार को यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी द्वारा भव्य पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह, एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पटेल, मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, डॉ विवेक वर्मा, विधायक गौरव रावत सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

संगठन की ओर से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुनील रावत, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र मुन्ना, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, उत्तर प्रदेश कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहज राम कनौजिया, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, यूटा जिला महामंत्री सत्येंद्र भास्कर, साकिब किदवाई, राकेश कौल, रामपाल रावत, चंद्र प्रकाश सिंह, लवलेश यादव, शशि राज जायसवाल, कुलदीप पटेल, जंग बहादुर वर्मा , सुरेंद्र जयसवाल, मनीष बैसवार ,नरेंद्र यादव ,विकास चौरसिया चुन्नू ,लेखपाल साकेत रावत नीरज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आशुतोष कुमार (जिला अध्यक्ष) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को बाबा साहब का चित्र भेंट कर उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments