Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसिक्ख कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सिक्ख कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह

  • खालसा सृजना दिवस पर सम्मानित हुई 21 हस्तिया

  • हजूरी रागी जत्था सहित प्रबुद्धजनो को अंगवस्त्र व मोमटो देकर किया गया सम्मानित 

बाराबंकी। सिक्ख कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे खालसा सृजना दिवस बैशाखी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रतिष्ठित लान मे आयोजित कार्यक्रम मे हजूरी रागी जत्था ज्ञानी तीरथ सिंह एंव उनके साथियो ज्ञानी धर्मवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह के मुखार बिन्दु से निकले शब्दो का श्रवण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू का पूर्व प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह ने अंगवस्त्र व मोमटो देकर स्वागत किया। तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था सहित शहर के सम्मानित समाजसेवियो, अधिवक्ताओ, चिकित्सको, पत्रकारो सहित 21 प्रबद्धजनो को बैशाखी पर्व पर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर संदीप बुधवार, डाक्टर रोहित अग्रवाल, सीनियर अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन, पूर्व महामंत्री शाहीन अख्तर, महिला अधिवक्ता आशिया खातून, रविन्दर कौर, सरदार त्रिपत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मंहत बी0पी0 दास बाबा जी, तारिक खान, शिवम सिंह, पर्यावरण प्रेमी मनीष मेहरोत्रा, भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी, समाजसेवी अरविन्द सिंह गुरु जी, यंग स्ट्रीम कालेज प्रबन्धक के0एम0 चतुर्वेदी, पुलिस उपाध्यीक्षक भूपेन्द्र सिन्हा, सरदार जसमीत सिंह एड़वोकेट को मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी द्वारा मोमटो व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की ने किया।

इस मौके पर सरदार जितेन्द्र सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह निन्दी, जसबीर सिंह, जसमीत सिंह, सरदार कंवर सिंह पीयूष, प्रत्युष कांत शुक्ला, आसिफ अहमद खान, अमरजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, शैलेन्द्र चोपड़ा, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, तजिन्दर सिंह बाबी, रविन्दर सिंह, मनमीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह विक्की, नवीन सेठ, फरहीन सिद्दीकी, आलोक वर्मा, आदित्य वर्मा, अभय वर्मा, सरदार सुरेन्द्र सिंह, सरदार मंदीप सिंह बग्गा, सरदार सुरजीत सिंह एड़वोकेट, डा0 जीशान, सलाम मोहम्मद, जयविद कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments