Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशिक्षकों की समस्याओं पर आर-पार की चेतावनी, 6 मई को धरना-प्रदर्शन

शिक्षकों की समस्याओं पर आर-पार की चेतावनी, 6 मई को धरना-प्रदर्शन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। संघ का कहना है कि वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को पूर्व में मांगपत्र सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक न तो समस्याओं का निस्तारण हुआ और न ही कोई ठोस आश्वासन मिला।

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 05 मई 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 06 मई 2026 को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

चयन वेतनमान का भुगतान लंबित

संघ के अनुसार शासनादेश के अनुरूप ऑनलाइन स्वीकृत चयन वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद लगभग एक हजार शिक्षकों का वेतन निर्धारण पिछले चार माह से लंबित है, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।

GPF लेखा पर्ची न मिलने से परेशानी

शिक्षकों को समय पर GPF लेखा पर्ची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे उन्हें अपने खाते की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही और भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

आयकर कटौती में अनियमितता का आरोप

संघ का आरोप है कि कुछ शिक्षकों के वेतन से मानक से अधिक अग्रिम आयकर की कटौती की गई है, जिससे आर्थिक संकट बढ़ गया है। संघ ने इस त्रुटि को तत्काल सुधारने की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि धरना-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments