कुर्सी थाना क्षेत्र में अपनी पुत्री के घर बेटे के साथ जा रही थी महिला
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अंबरपुर गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला डंपर के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस में वाहन को कब्जे में लिया है।
मसौली थाना के कटरा गांव निवासी जय श्री राम की पुत्री का विवाह कुर्सी थाना क्षेत्र में हुआ है। रविवार की सुबह श्री राम की पत्नी मुन्नी देवी (50) अपने पुत्र बृजमोहन के साथ बाइक से पुत्री के घर जा रही थीं। जहांगीराबाद के अंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और मुन्नी देवी डंपर के पहियों के नीचे आ गई। पहियों के नीचे कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उनका पुत्र बृजमोहन बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि डंपर की टक्कर से महिला की मौत हुई है। डंपर चालक फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।