Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ क्षेत्रीय वन अधिकारी मयंक सिंह का हुआ स्थानांतरण

जनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ क्षेत्रीय वन अधिकारी मयंक सिंह का हुआ स्थानांतरण

  • देवा रेंज में अपने सराहनीय कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं जनसहभागिता को दी नई दिशा

बाराबंकी, 06 जून। उत्तर प्रदेश शासन की वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के अंतर्गत देवा रेंज, बाराबंकी वन प्रभाग में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी मयंक सिंह का स्थानांतरण पश्चिमी सोहेलवा रेंज, सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग, बलरामपुर के लिए किया गया है। वहीं, देवा रेंज के नवागत क्षेत्रीय वन अधिकारी के रूप में हेमंत मणि शांत तिवारी को दायित्व सौंपा गया है।

देवा रेंज में अपने कार्यकाल के दौरान मयंक सिंह ने वन संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने अवैध कटान एवं वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को बढ़ावा देकर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में व्यापक जागरूकता उत्पन्न की। उनके नेतृत्व में विभागीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रहा।

श्री सिंह अपने सौम्य व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल कार्यशैली के कारण विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम जनता के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहे। उनके कार्यकाल में विभाग और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग का वातावरण मजबूत हुआ, जिसकी विभिन्न स्तरों पर सराहना की जाती रही। विभागीय सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई तैनाती पर भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

साथ ही, नवागत क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत मणि शांत तिवारी से क्षेत्रवासियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भी देवा रेंज में वन संरक्षण एवं जनसहभागिता के कार्यों को नई गति एवं दिशा प्राप्त होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments