Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतहसील फतेहपुर में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने पर जनगणना टीम...

तहसील फतेहपुर में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने पर जनगणना टीम हुई सम्मानित

  • एसडीएम और तहसीलदार ने शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर (बाराबंकी), 04 जून 2026।  भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील फतेहपुर में मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व 100 प्रतिशत पूर्ण करने पर सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम को तहसील प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समयबद्धता और शुद्धता बनी सफलता की कुंजी

सुपरवाइजर सम्पन्न कुमार निगम व प्रगणक निशा निगम, रिचा शर्मा, नेहा सोनी और कृष्ण कुमार सिंह ने अथक परिश्रम किया। टीम ने सभी गांवों, मजरा-पुरवों में जाकर घर-घर भौतिक सत्यापन कर मकान सूचीकरण ऐप पर डाटा फीड किया। तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर टीम ने कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया।

जनजागरूकता से मिला ग्रामीणों का सहयोग

प्रगणकों ने सिर्फ सूचीकरण ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों को जनगणना के महत्व, गोपनीयता और इसके राष्ट्रीय विकास में योगदान के बारे में भी जागरूक किया। ग्रामीणों के सकारात्मक सहयोग के कारण बिना किसी रुकावट के कार्य संपन्न हो सका।

अधिकारियों ने दी बधाई, भविष्य के लिए प्रेरित किया

आज गुरुवार को तहसील फतेहपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी श्री कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार सुश्री वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु सिंह व नायब तहसीलदार श्री विजय प्रकाश तिवारी ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी श्री कार्तिकेय सिंह ने कहा कि जनगणना 2027 देश की आधारशिला है। टीम ने अनुशासन, समयनिष्ठा और समर्पण से यह साबित किया है कि लक्ष्य कठिन नहीं होते। इनका कार्य अन्य लोगों के लिए आदर्श बनेगा।”

तहसीलदार सुश्री वैशाली अहलावत ने टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि “इतने बड़े क्षेत्र में शुद्ध डाटा संग्रह करना आसान नहीं था। टीम ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। आगामी चरणों में भी इसी तत्परता की अपेक्षा है।”

नायब तहसीलदार श्रीमती अनु सिंह ने कहा कि “महिला प्रगणकों निशा निगम, रिचा शर्मा व नेहा सोनी ने भी क्षेत्र में जाकर बेहतरीन कार्य किया है, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।”

नायब तहसीलदार श्री विजय प्रकाश तिवारी ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “ऐसी टीम वर्क से ही प्रशासनिक लक्ष्य समय पर पूरे होते हैं।”

प्रशासन ने विश्वास जताया कि जनगणना में लगे अन्य सभी सुपरवाइजर और प्रगणक, जिनके कार्य अभी पूर्ण नहीं हो पाए हैं, वे भी तन्मयता से कार्य करते हुए अतिशीघ्र संपूर्ण कार्य पूर्ण करके फतेहपुर को अग्रणी तहसील बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

टीम ने तहसील प्रशासन के प्रति जताया आभार

सम्मानित होने पर सुपरवाइजर सम्पन्न कुमार निगम ने कहा कि “यह सफलता अकेले किसी की नहीं, पूरी टीम और अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी प्रगणकों ने दिन-रात मेहनत की।” प्रगणकों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीण जनता का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments