बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में 18 अगस्त की रात कस्बे से घर लौट रहे अधेड़ की लाठियों से पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की निशांदेही पर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है।
पिटाई में मरणासन्न की हुई थी अस्पताल में मौत
18 अगस्त की शाम रामनगर के भरसवां गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश यादव कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहजराम मौर्य की टंकी के पास गांव के ही शुभम व बाबू पुत्र राम कैलाश, श्रवण व कुलदीप पुत्र देशराज तथा राम कैलाश पुत्र भागीरथ ने राजेश को रास्ते में रोक कर उसकी लाठी डंडों से पीट कर दी। हमले में मरणासन्न कर राजेश को गंभीर अवस्था में परिजन सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे थे जहां से उसे चिकित्सकों ने रेफर किया था। जिला अस्पताल में इलाज दौरान घायल राजेश की मौत हो गई थी।
इस मामले में रामनगर पुलिस ने मृतक के पुत्र रामू यादव की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में जांच के दौरान रामनगर पुलिस को नशे की हालत गाली गलौच करने के विरोध में आरोपियों द्वारा हमला करने की बात सामाने आई थी। गुरुवार को रामनगर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी श्रवण पुत्र देशराज को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया।



