Friday, August 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसिपाही भाई के साथ चिकित्सक को दिखाने गई महिला के घर से...

सिपाही भाई के साथ चिकित्सक को दिखाने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

पीड़िता ने अज्ञात दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर अपने सिपाही भाई के साथ चिकित्सक को दिखाने गई एक युवती के घर से नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी हो गए। घर पहुंचे पीड़िता के भतीजे ने सामान बिखरा देख डायल 112 पर सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मयूर बिहार कालोनी निवासी रेहाना सिद्दकी पुत्र अल्ताफ हुसैन सिद्दीकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त को उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। जिसके बाद वायरलेस विभाग पुलिस लाइन में तैनात अपने भाई मो रईस सिद्दीकी को महिला ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। महिला के अनुसार वह भाई के साथ लखनऊ चिकित्सक को दिखाने गई थी। युवती के अनुसार 16 अगस्त को बंकी निवासी उसका भतीजा घर पहुंचा तो वहां अलमारी का सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। सिविल चौकी प्रभारी ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पीड़िता के अनुसार घर 85 हजार नगदी सहित उसके मां द्वारा दिए गए लाखों के जेवरात गायब थे, गायब जेवरात में चांदी के पायल, सोने के कड़े, गले की चेन तथा कान के रिंग शामिल हैं, जिनके खाली डिब्बे बिस्तर पर पड़े पाए गए। कोतवाली नगर पुलिस घटना स्थल के सीसी फुटेज लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments