Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवर के साथ ससुराल लौट रही महिला के झाला नोंच कर भागे...

देवर के साथ ससुराल लौट रही महिला के झाला नोंच कर भागे बाइक सवार बदमाश, महिला घायल

  • घटना के 20 दिन बाद भी कुर्सी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

बाराबंकी। मायके से अपने देवर के साथ घर जा रही महिला के साथ बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश महिला के कान का झाला नोंच कर फरार हो गए। पीड़िता के देवर ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन आरोपी चकमा देकर भागने में सफल रहे। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के ससुर ने कुर्सी थाने में घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि 20 दिन भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी।

कुर्सी थाने में तहरीर देकर लखनऊ के बीकेटी थाना अंतर्गत नई बस्ती निवासी रुद्र लाल सोनी ने बताया कि 30 जुलाई को उसकी बहु मुस्कान सोनी अपने बीमार पिता अन्न्तू सोनी निवासी शेखपुर अलीपुर बबुरिहा को देखने मायके गई थी। जहां से 31 जुलाई को बहू मुस्कान देवर चमन लाल के साथ बाइक से घर लौट रही थी।  लखनऊ -महमूदाबाद मार्ग पर अनवारी कस्बे के निकट नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर अपनी बाइक उसकी बाइक के सामने लगा दी। जब तक चमन लाल कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाश मुस्कान के कान के झुमकी नोच फरार हो गए। अपने साथ हुई घटना पर महिला वहीं जोर जोर से चिल्लाने लगी।

पीड़िता के देवर ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोशिश नाकाम रही। झुमकी नोचने से महिला का कान फट गया और लहुलुहान हो गई। घटना 31 जुलाई की है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

15 दिन बाद ही पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

31 जुलाई से जुलाई को पीड़िता के साथ हुई लूट की घटना का कुर्सी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। जानकारी करने पर अभी भी पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसी कैमरे खंगाल रही है। उमरा चौकी इंचार्ज के पी वर्मा ने इस संदर्भ में बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments