बाराबंकी। जिले के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आठवीं इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप रविवार को लखपेड़ाबाग लॉन परिसर में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री अरविंद सिंह ने किया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया अलग-अलग अकादमी और स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक अपने-अपने वेट कैटेगरी में प्रतिभाग किया और गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
विदुषी जायसवाल ने जीता गोल्ड मेडल
जिसमे 26 किलो वर्ग में एंथोनी स्कूल की विदुषी जायसवाल ने गोल्ड मेडल जीता l इसी के साथ ही 30 किलो भार वर्ग में इसप्रीत सिंह 37 में कार्तिक अग्रवाल 50 किलो भार वर्ग में अरुण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता l
यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के अंतर्गत संपन्न हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो के सचिन शुभम धानुक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल, आनंद भवन स्कूल , बाबा गुरुकुल कॉलेज, योद्धा ताइक्वांडो अकैडमी, विद्या ताइक्वांडो अकैडमी और महमूदाबाद ताइक्वांडो अकादमी से भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयशंकर गुप्ता सहित निर्णायक दल में नेशनल रेफरी विकास धानुक, मोहम्मद राकिब, प्राची यादव, धीरज पांडे, पुनीत कुमार आदि विशिष्ट जनों का प्रतियोगिता संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन के मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार धानुक ने विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों से आए शिक्षकों और प्रशिक्षकों का शॉल और बुके देकर स्वागत किया।