Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवा-चिनहट रोड पर 4 सितंबर को खुलेगा आयुर्वेदिक ग्राहक सेवा केंद्र

देवा-चिनहट रोड पर 4 सितंबर को खुलेगा आयुर्वेदिक ग्राहक सेवा केंद्र

बाराबंकी। जीएसआरसी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड आयुर्वेद कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र का उद‌्घाटन 04 सितंबर को होगा। जिसका शुभारंभ देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक धर्म कुमार यादव ने बताया कि केन्द्र खोलने का उद्देश्य स्वस्थ भारत, संपन्न भारत के संकल्प को साकार करना है। इस केंद्र के माध्यम से सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों के लिए 100% आयुर्वेदिक, सुरक्षित एवं प्राकृतिक पद्धति से निर्मित दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड मेंबर जसकरन लाल मौर्या करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के बोर्ड मेंबर रामफल तथा सिल्वर डायरेक्टर एवं प्रथम महिला बाइक अचीवर/ कार अचीवर उषा सिंह भी आमंत्रित हैं। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक  योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को अंग्रेजी दवाओं से छुटकारा दिलाकर आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

केन्द्र का पता: कार्यक्रम संयोजक श्री यादव ने बताया कि ग्राहक सेवा केन्द्र देवा-चिनहट रोड पर सिपाहिया गांव में रघुनंदन प्रसाद मार्केट में खोला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments