Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिला समन्वयक एमआईएस के जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में हुआ ‘तिथि...

जिला समन्वयक एमआईएस के जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में हुआ ‘तिथि भोजन’ का आयोजन

बाराबंकी। जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत श्रीवास्तव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीते सोमवार को विकास खंड निंदूरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) के तहत तिथि भोजन का आयोजन किया गया।

जन्म दिवस पर बच्चों को विशेष भोजन के रूप में पूड़ी, छोले एवं खीर परोसी गई। तिथि भोजन पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से नागरिक, अभिभावक एवं दानदाता जन्मदिन, वर्षगांठ एवं त्योहार जैसे विशेष अवसरों पर विद्यालयी बच्चों के लिए अतिरिक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं।

विद्यालय में पंजीकृत कुल 110 छात्र-छात्राओं में से 85 उपस्थित रहे और उन्होंने विशेष तिथि भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रामसुधि, जिला समन्वयक एमडीएम डॉ. पीयूष, ई-एमआईएस इंचार्ज पंकज वर्मा, जिला समन्वयक निपुण भारत अमित श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सुयश एवं कपिल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने पुनीत श्रीवास्तव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में मध्यान्ह भोजन योजना के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को भी प्रोत्साहन मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments