डायट में ईसीसीई रिसोर्स सेंटर बाल वाटिका का हुआ शुभारंभ
बाराबंकी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी में स्थापित ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन दिनांक 8 सितंबर को प्राचार्य डायट अमित कुमार यादव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पाठक ने कहा कि यह रिसोर्स सेंटर को जनपद के लिए उदाहरण बन। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित किया कि अपने केंद्रों को इसी प्रकार बेहतर बनाने का प्रयास करने की बात कहीं। प्राचार्य डायट ने कार्यक्रम का मूल उद्देश्य 2020 के लक्ष्य को धरातल पर उतारते हुए कार्यक्रम को प्रभावी बनाना बाल्यावस्था शिक्षा ही भविष्य की नींव है 3 से 6 वर्ष के बच्चे यदि मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में होगा तो निपुण भारत का लक्ष्य सही सिद्ध होगा इस अवसर पर SRG पद्मजा त्रिपाठी द्वारा बालवाटिका के विकसित चारों लर्निंग कॉर्नर की प्रस्तुतीकरण किया गया /बाल वाटिका नोडल प्रवक्ता आर पी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर शीर्षक (आओ सुने और सुनाएं कहानी ) बच्चों को सुनाई गई एवं बच्चों से खुले एवं बंद छोड़कर प्रश्न पूछे गए उनकी कल्पना करने का अवसर दिया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता आर के सिंह, डीसी निपुण, अमित कुमार श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता राहुल सिंह सूर्यदेव रघुवंशी,महेंद्र यादव ,स्वर्णिम वर्मा, ईसीसीई एजुकेटर मनीषा वर्मा कंपोजिट विद्यालय बड़ेल, कंपोजिट विद्यालय मीतपुर प्रधानअध्यापक , एजुकेटर एवं केंद्र के 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चे, आंगनबाड़ी केंद्र गणेशपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चे को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।