-
इब्राहिमाबाद विद्यालय कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
-
कई विद्यालयों में अपेक्षानुरुप नहीं मिली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने गुरुवार को विकास खंड हरख के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिली। वहीं कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, विद्यालय भवन पर घास उगी होने तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पठन-पाठन न होने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई और विद्यालय के समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।




