Friday, September 18, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में युवाओं ने लिया स्वावलंबन का संकल्प

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में युवाओं ने लिया स्वावलंबन का संकल्प

  • स्वदेशी उद्यमिता और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान

  • ‘हर युवा बनेगा उद्यमी’ — कश्मीरी लाल

बाराबंकी। सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बाराबंकी में बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा स्थानीय संसाधनों के उपयोग द्वारा रोजगार सृजन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए उद्यमिता एवं स्वावलंबन के महत्व को सहज एवं प्रेरक ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी प्राप्त करने की मानसिकता तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा, कौशल और स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए स्वयं रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि छोटे-छोटे प्रयास भी आगे चलकर बड़े उद्यम और रोजगार के सशक्त साधन बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों की पहचान करने और उद्यमिता के माध्यम से स्वावलंबी भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘टीम पर्यावरण प्रहरी’ के अध्यक्ष डी.के.शुक्ला ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया₹। प्रांत सह महिला प्रमुख ज्योति सिंह ने महिला उद्यमिता एवं स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम महिला परिवार और समाज की शक्ति को बढ़ाती है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. जे.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक सीताकान्त स्वयंभू ने किया। स्वयंभू कहा कि आज का युवा ज्ञान, तकनीक और कौशल से समृद्ध है। आवश्यकता इस बात की है कि उसकी ऊर्जा को रोजगार की तलाश तक सीमित न रखकर रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्वदेशी उद्यमिता को स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया।

प्रांत के पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजीव ने अपने उद्बोधन में स्वावलंबन को व्यक्ति, परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती से जोड़ते हुए युवाओं को अपनी क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, जिला सह-संयोजक पार्थ चतुर्वेदी, अमन मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख देवेश तिवारी, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक दिवाकर सिंह, किसान संघ के प्रदेश प्रभारी बलराम सिंह तथा जिला प्रशिक्षक विनय यादव सहित अमित तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments