बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के किसानों ने एक व्यापारी पर धान खरीद कर साढ़े आठ लाख से अधिक की रकम नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
मोहम्मदपुर खाला के लालापुर खडेरा निवासी अयूष, मनीष, अमरेश कुमार, प्रताप, शिवनरायन, सहजराम, कुलदीप, मुन्नू, रामबहादुर, रीतेश, राजू वर्मा, सुंदरलाल, अखिलेश, जितेंद्र, प्रदीप, महादेव, जगतपाल, रामसिंह, पृथ्वीराज, अंकित यादव, समार सिंह, कमलेश कुमार, श्रवण, रिंकू, राजेश, झबरा, शकील, सुधीर वर्मा और बब्लू ने बताया कि तीन अक्टूबर को राहुल पाण्डेय और रोहित के माध्यम से वीरेंद्र वर्मा के हाथों उन लोगों ने अपना धान बेचा था। व्यापारी ने एक सप्ताह में भुगतान करने को कहा था। लेकिन एक सप्ताह की बात तो दूर एक माह से अधिक बीत गए लेकिन अभी तक उन लोगों का आठ लाख 62 हजार का भुगतान नहीं किया गया।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।