Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविधवा महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था नशे में धुत युवक,...

विधवा महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था नशे में धुत युवक, घर वालों ने कमरे में बंद कर पीटा

  • जेठानी-देवरानी का इंटरनेट पर अश्लील फोटो पोस्ट करने का भी आरोप

  • सीओ फतेहपुर के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ आरोपी पर मुकदमा

बाराबंकी। घर के अंदर विधवा महिला के साथ रंगरेलिया मना रहे एक युवक को महिला के जेठानी व उसके ससुर ने पकड़ लिया, जिसे कमरे में बंद कर घर वालों ने पीट दिया। पड़ोसियों के छुड़ाने पर आरोपी महिला के जेठानी को धमकाने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं की अश्लील फोटो इंस्टा व फेसबुक पर पोस्ट कर कर दी। पति के विरोध पर आरोपी ने गाली दी, और कहीं कार्यावही करने पर जानमाल की धमकी दी। सीओ फतेहपुर के हस्तक्षेप के बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।

मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया को तहरीर दी। जिसमें महिला ने बताया कि उसने और उसके ससुर ने अपनी विधवा देवरानी के साथ गांव के रामकिशुन को रात में नौ बजे घर में रंगरेलिया मनाते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़ने के बाद नशे में धुत रामकिशुन ने हंगामा करते हुए घर में रखा चूल्हा और मोबाइल तोड़ डाला। महिला के अनुसार उनके ससुर व लड़के ने आरोपी युवक को पकड़ कर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने छुडवाया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी।

महिला का आरोप है इसी रंजिश में आरोपी ने 11 मई को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर उसका एडिट फोटो गांव के एक व्यक्ति के साथ जोड पोस्ट कर दिया। इतना ही नही आरोपी ने खुद उसकी देवरानी के साथ का फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसका उसके पति ने विरोध जताया तो आरोपी ने आगे और ऐसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने को कहा। धमकाया भी कि अगर कोई कार्यवाही करोगे तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत मोहम्मदपुर खाला पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार आरोपी एक बदमाश किस्म का व्यक्ति है जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। आखिरकार सीओ फतेहपुर के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि सीओ फतेहपुर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments