Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसफेदाबाद ओवरब्रिज पर आटो में युवती से छेड़़छाड, कूद कर बचाई जान,...

सफेदाबाद ओवरब्रिज पर आटो में युवती से छेड़़छाड, कूद कर बचाई जान, तीन गिरफ्तार

  • कुशीनगर की रहने वाली है युवती, आटो चालक सहित तीन पर मुददमा

  • लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज पर सोमवार की रात आठ बजे हुई घटना

बाराबंकी। कुशीनगर से वैशाली ट्रेन से आकर बाराबंकी जंक्शन उतरी युवती सोमवार की रात आठ बजे बाराबंकी से लखनऊ आटो में बैठ कर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर सफेदाबाद ओवर ब्रिज पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक व उसके दो अन्य साथियों ने युवती के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़िता आरोपियों की मंशा समझा आटो से कूद कर खुद को बचाया। युवती का बैग आटो में ही छूट गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस चालक व उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती लखनऊ में अपनी सहेली के यहां रहती है। 24 अगस्त को वैशाली ट्रेन से वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतरी, जहां से उसने एक आटो पकड़ा, जिस पर पहले से दो युवक सवार थे। आरोप है कि वहां से लखनऊ जाते समय आटो सफेदाबाद ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तो चालक ने आटो किनारे रोक दिया। युवक आटो का पर्दा गिराने लगे और दो युवक आटो के आगे पीछे खड़े हो गए। चालक युवती का हाथ पकड़ने लगा, इस पर वह आटो से कूदकर सड़क पर भागने लगी। इसी बीच एक आदमी ने आकर 112 नंबर पर काल कर दिया। इस दौरान युवती का बैग आटो में ही छूट गया, जिसमें उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र और 1200 रुपये सहित आधार कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र आदि था। चालक व उसके साथी आटो लेकर मौके से भाग गए। देर रात पीड़िता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

चालक सहित तीनों गिरफ्तारः घटना की सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली नगर पुलिस स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से सीसी फुटेज खंगालते हुए आटो की पहचान की। जिससे मंगलवार को तीनों आरोपियों को चीनी मिल गैराज परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी अनिकेत कुमार उर्फ सौरभ पुत्र सुमेरीलाल गौतम, अंशू कश्यप पुत्र राधेश्याम, लवकुश बेडिया पुत्र बच्चा राम के रूप में हुई। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आटो व तीन अदद मोबाइल, पीड़िता का बैक व शैक्षणिक कागजात, 960 रूपए नगद बराद हुए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments