Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअरबी पढ़ने गई बच्ची के साथ मारपीट, हाथ बांधकर कमरे में बंद...

अरबी पढ़ने गई बच्ची के साथ मारपीट, हाथ बांधकर कमरे में बंद करने का आरोप, पड़ोसी महिला पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। फतेहपुर कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ शारीरिक उत्पीड़न और बंदी बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में अरबी और ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला किस्मतुल पत्नी असगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मौलवीगंज निवासी मोहम्मद अकरम की पुत्री तूबानूर रोज़ की तरह पड़ोसी किस्मतुल के घर अरबी और ट्यूशन पढ़ने गई थी। अकरम का आरोप है कि किसी बात को लेकर किस्मतुल ने उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा, फिर रस्सी से हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, वह पास की दुकान पर काम कर रहा था, तभी उसे बच्ची के रोने और चीखने की आवाज़ सुनाई दी। आवाज़ की दिशा में जाकर उसने देखा तो बच्ची कमरे में बंद थी। किसी तरह उसका भांजा कमरे में दाखिल होकर बच्ची को छुड़ा कर बाहर लाया।

इस संबंध में मोहम्मद अकरम ने फतेहपुर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फतेहपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल परीक्षण सहित अन्य प्रक्रियाएं नियमानुसार की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments